🔥 TRENDING PM Modi Highlights AI's Role in Shapin... AMNS Says Cross‑Country Pipeline Proje... Karnataka MLC Dinesh Gooligowda Calls... ರಾಯಚೂರು ಜಿಲ್ಲಾ ವಕ್ಫ್ ಮಂಡಳಿ ಲಿಂಗಸುಗೂರಿನ... Mercury-Venus Exchange Boosts Positive... Ladakh’s apricot-bean mix and chamomil...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, टोल प्लाजा पर मिलेगा SMS अलर्ट

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 08:01 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जल्द देशभर के नेशनल हाईवे पर लागू करने की तैयारी

नई दिल्ली। अब बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वाहन बीमा की स्थिति पर नजर रखने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद टोल प्लाजा पार करते ही वाहन के इंश्योरेंस की जानकारी जांची जाएगी और बीमा समाप्त होने या वैध इंश्योरेंस नहीं होने पर वाहन मालिक के मोबाइल पर SMS अलर्ट भेजा जाएगा। Vahan डेटाबेस से होगी इंश्योरेंस की जांच नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर वाहन का नंबर Vahan डेटाबेस से मिलान किया जाएगा। यदि वाहन का इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है या वाहन का वैध बीमा दर्ज नहीं है, तो संबंधित वाहन मालिक को SMS के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी। मैसेज में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, टोल पार करने का समय और इंश्योरेंस की एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। NHAI की इस पहल का उद्देश्य वाहन मालिकों को समय रहते इंश्योरेंस रिन्यू कराने के लिए जागरूक करना और बिना बीमा वाहनों के संचालन पर रोक लगाने में मदद करना है। पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों के आधार पर इसे देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर लागू करने की तैयारी है। बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर जुर्माने का प्रावधान बिना वैध इंश्योरेंस वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पहली बार उल्लंघन पर ₹5,000 या बेस प्रीमियम का तीन गुना और दोबारा उल्लंघन पर ₹10,000 या बेस प्रीमियम का पांच गुना जुर्माना लगाए जाने का उल्लेख है। इस नई व्यवस्था से वाहन मालिकों को अपने वाहनों का इंश्योरेंस समय पर अपडेट रखने की याद दिलाई जा सकेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों के पालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
📲Get App