🔥 TRENDING *ਐਨ.ਐਮ.ਐਮ.ਐਸ ਅੱਠਵੀਂ ਅਤੇ ਪੀ.ਐਸ.ਟੀ.ਐਸ.ਈ... राजकीय महाविद्यालय खैरथल में निर्वाचन... Non-Metro India Drives Festive Retail... कल्याणपुरा पुरोहितान ब्लॉक चुनाव: 4 प्... Rajasthan Deploys AI‑Driven Digital Go... CM Sharma Meets Union Home Minister to...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

बिना डिग्री-पंजीकरण चिकित्सा करने वालों पर कसेगा शिकंजा, 22 से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष जांच अभियान

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 19 Nov 2026, 03:01 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़। जिले में बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री और आवश्यक पंजीकरण के मरीजों का इलाज करने वालों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग की ओर से 22 से 30 नवंबर तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, डेंटल क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैब और सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवनीत शर्मा ने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अभियान के दौरान सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता, संबंधित चिकित्सा परिषद में पंजीकरण तथा चिकित्सा संस्थानों का क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट-2010 के तहत पंजीकरण जांचा जाएगा।

जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थान एवं व्यक्तियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य और उपचार की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता एवं अनिवार्य पंजीकरण के चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
📲Get App