बाम्बोली गांव में शिकायत के बाद जागा PWD विभाग, एक किलोमीटर तक सड़क किनारे चला सफाई अभियान 181 पोर्टल पर शिकायत मिलते ही हरकत में आया विभाग
बाम्बोली गांव में शिकायत के बाद जागा PWD विभाग, एक किलोमीटर तक सड़क किनारे चला सफाई अभियान
181 पोर्टल पर शिकायत मिलते ही हरकत में आया विभाग
ग्रामीण की शिकायत के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग की नींद खुल गई। रामगढ़ पंचायत समिति की बाम्बोली ग्राम पंचायत में हिंगोटिया के बास तक सड़क के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाकर रास्ते को साफ कराया गया। विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे उगी घास, पड़ी लकड़ियां और अन्य सामान हटाया।
ग्रामीण रमेश जाटव ने बताया कि हिंगोटिया से बाम्बोली गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ घास उगी हुई थी। जगह-जगह लकड़ियां और अन्य सामान पड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे हालात बदतर हो रहे थे। इस समस्या को लेकर उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के बाद गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम एक्सईएन शाकिर हुसैन के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और देर शाम तक सफाई अभियान चलाया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भी जेसीबी की सहायता से सफाई कार्य जारी रखा गया।