🔥 ट्रेंडिंग દારૂ પીનાર પાસે માફી મંગાવી, પણ વેચનાર... এগরা ▶️ মেচেদা ভায়া: পটাশপুর, দশগ্রা... मोर्शी येथील विरभक्त दुर्गा मंदिर संस्... सिकर में सड़कें साफ़: विक्रेताओं के गा... बीकानेर और शेखावाटी पर वर्षा चेतावनी;... तमिलनाडु ने बिल्डिंग अनुमोदन तेज़ करने...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बलिया: पूर्व मंत्री के पुत्र रंजीत चौधरी ने घाघरा कटान प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, हर संभव मदद का भरोसा

✍️ रिपोर्टर: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 12 अक्टू. 2026, 02:20 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में घाघरा नदी के भीषण कटान से प्रभावित महराजपुर का दौरा कर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के महराजपुर में घाघरा नदी के भीषण कटान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए माननीय पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी जी के पुत्र रंजीत चौधरी जी ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान रंजीत चौधरी ने उपजिलाधिकारी बांसडीह एवं संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने कटान की समस्या से प्रभावित लोगों की सुरक्षा तथा बचाव कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

रंजीत चौधरी ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों की जान-माल एवं उनके आशियानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे बाढ़ से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयासरत रहेंगे।
📲Get App