🔥 TRENDING विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बाना के... थाना अमलाई पुलिस द्वारा शारदा ओसीएम मा... జీకే వీధిలో వైఎస్సార్సీపీ హవా.. 18 ఎంప... Suriya Announces Summer Release for Up... Arunachal Pradesh Releases 4 Anti‑Dam... Indian Army Refutes Pakistan Claim of...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बलिया में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के चपेट में आने से युवक की मौत

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 07 Nov 2026, 08:46 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान मनजीत कुमार भारती (37) पुत्र मुन्ना राम के रूप में हुई। वह पकवा इनार के नवपुरवा गांव का रहने वाला था।

बलिया के रसड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंदा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। युवक रेलवे पटरी पर लेटा हुआ था। इसी दौरान बलिया से मऊ की ओर जा रही ट्रेन नंबर 19040 वहां पहुंच गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान मनजीत कुमार भारती (37) पुत्र मुन्ना राम के रूप में हुई। वह पकवा इनार के नवपुरवा गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, मनजीत रसड़ा क्षेत्र के मंदा गांव में अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। युवक ने किन परिस्थितियों में रेलवे पटरी पर लेटने का कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।

मनजीत के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
📲Get App