🔥 TRENDING 70ਵੀਆਂ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀਆਂ ਲੜਕ... Amit Sadh Confesses Confusion Over Lac... Tuberculosis deaths in India drop 38%... Cold Wave Expected in Madhya Pradesh a... Himachal Pradesh launches ₹1,500 month... Uttarakhand to Reactivate 12 Dormant I...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में महिला की मौत

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 14 Nov 2026, 12:22 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया जनपद के रतसर कला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में निरासा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

बलिया जनपद के नगर पंचायत रतसर कला के वार्ड नंबर-04, स्वामी विवेकानंद नगर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में निरासा देवी (पत्नी हरिंद्र राजभर) की मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी सतीश चंद शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि सर्वजीत राजभर ने अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी देते हुए अपनी आपबीती सुनाई और मामले से अवगत कराया।

घटना के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर टिकी हैं।
📲Get App