🔥 TRENDING Triptii Dimri: New Indian Face Shines... Madhuri Dixit Stuns in 7 Ethnic Looks... Bollywood Star Faces Food Regulator Ov... Private equity firms pour funds into I... India's Envoy Naik Meets Guyana VP Jag... Tripura BJP Youth Leader Injured in Bo...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

बलिया के कुशौरा में 27 नवंबर को गूंजेगी भोजपुरी गायिका शिल्पी राज की आवाज

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 26 Nov 2026, 06:21 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया जनपद के कुशौरा में 27 नवंबर 2026 को भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी युगेश्वर सिंह द्वारा अपने माता-पिता के स्मृति दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए शिल्पी राज ने सोशल मीडिया पर लोगों को आमंत्रित किया है।

बलिया जनपद के कुशौरा में आगामी 27 नवंबर 2026 को भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। समाजसेवी युगेश्वर सिंह द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज अपनी प्रस्तुति देने पहुंचेंगी।

इस कार्यक्रम की जानकारी खुद भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने बलिया के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

शिल्पी राज के बलिया आगमन की खबर से उनके प्रशंसकों और भोजपुरी संगीत प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब लोगों को 27 नवंबर का इंतजार है।
📲Get App