🔥 ट्रेंडिंग साइक्लोन अर्नाब से हुई बाढ़: सड़कें डू... साइक्लोन अरनाब ने पूर्वी तट पर हमला कि... राजकोट एयरपोर्ट खुला, गुजरात में कनेक्... गुजरात सरकार ने 10 लाख किसानों को 174... उपमुख्यमंत्री हर्ष संगवानी ने पेश किया... अमृतसर में शिअद अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बिलासपुर में छठ महापर्व 2026 के लिए नई समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष बने

✍️ रिपोर्टर: शत्रुघन चौधरी 🗓 28 अक्टू. 2026, 02:54 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर के छठ घाट पर 26 वर्षों से चल रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह सचिव के रूप में नई छठ पूजा समिति का गठन किया गया।

बिलासपुर के छठ घाट पर 26 वर्षों से लगातार वासियों द्वारा सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष 2026 के लिए नई छठ पूजा समिति गठित की गई है।

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के भक्तों की सामूहिक बैठक में श्री व्ही एन झा ने अध्यक्षता की, और सर्वसम्मति से प्रवीण झा को अध्यक्ष तथा विनोद सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।

छठ महापर्व का शुभारंभ 13 नवंबर को नहा खा एवं माता अरपा की महा आरती से होगा, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्य अर्घ और 16 नवंबर को सुबह का अर्घ के साथ समापन किया जाएगा।

नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने अन्य पदाधिकारी को समिति में शामिल कर कार्यक्रम की सुचारु रूप से व्यवस्था सुनिश्चित की।
📲Get App