🔥 TRENDING Green SM Expands Electric Cab Services... JEE Advanced 2027 Scheduled for May 23... ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਛਡਾਉਣ... ಆರೋಗ್ಯ ಕಾರ್ಮಿಕರ ಹೊಸ ವೇತನಕ್ಕೆ ಒತ್ತಾಯ; ಸ... mathura एआई से बढ़ रही सेल्सफोर्स की त... Delhi to Build 5-Acre Chhath Ghat on Y...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिलासपुर की बदहाल व्यवस्था पर नागरिकों का फूटा आक्रोश, डीके राय ने शासन-प्रशासन और निगम को ठहराया जिम्मेदार

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 13 Nov 2026, 08:09 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर की बदहाल व्यवस्था पर नागरिकों का फूटा आक्रोश, डीके राय ने शासन-प्रशासन और निगम को ठहराया जिम्मेदार

बिलासपुर की बदहाल व्यवस्था पर नागरिकों का फूटा आक्रोश, डीके राय ने शासन-प्रशासन और निगम को ठहराया जिम्मेदार

सड़क की बदहाली, उड़ती धूल, बिगड़ता ट्रैफिक और अरपा नदी में गंदगी से परेशान नागरिकों ने उठाए सवाल

बिलासपुर। शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर अब आम नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। अशोकनगर निवासी जागरूक नागरिक डीके राय ने शहर की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन और नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।

मीडिया से चर्चा के दौरान डीके राय ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही है। अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अरपा नदी में कचरे का अंबार और नालियों का गंदा पानी मिलने से नदी प्रदूषित हो रही है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब शहर की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी शासन और नगर निगम की है, तो फिर इन समस्याओं का खामियाजा आम जनता क्यों भुगते? उड़ती धूल से दमा और अस्थमा के मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रदूषण और बदहाल व्यवस्था के कारण लोग बीमार हो रहे हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय कर संबंधित विभागों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

डीके राय ने कहा कि बुजुर्गों और राहगीरों को खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ठेकेदारी व्यवस्था पर नियंत्रण लगाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर नगर निगम को उपलब्धियों का दावा करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए। जनता कचरे, गंदगी, प्रदूषण और अव्यवस्था से परेशान है, जबकि जिम्मेदार विभाग केवल वाहवाही लूटने में लगे हैं।

अंत में डीके राय ने शासन-प्रशासन और नगर निगम से आग्रह किया कि शहर की सड़कों, ट्रैफिक, सफाई और अरपा नदी की स्थिति में तत्काल सुधार किया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
📲Get App