🔥 TRENDING Chiranjeevi Set to Host Celebrity Talk... IT Raids at Rakul Preet Singh's Mumbai... Nitin Nabin Criticizes Mamata Banerjee... Nitin Nabin Urges Shift to Youth Polic... Bihar DElEd 2026 Results Declared for... Muzaffarpur Airport to Launch Flights...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*ब्लॉक स्तरीय शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने से* *देवीकोट निवासी जेतमल पुत्र नाथूराम को मिला बहुत बड़ा सहारा*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 29 Sep 2026, 06:00 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*ब्लॉक स्तरीय शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने से*
*देवीकोट निवासी जेतमल पुत्र नाथूराम को मिला बहुत बड़ा सहारा*
जैसलमेर 28 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति फतेहगढ़ में सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय शिविर के मौके पर देवीकोट निवासी जेतमल पुत्र नाथूराम को शिविर प्रभारी अधिकारियों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। देवीकोट निवासी जेतमल ने बताया कि उसको मृदा कार्ड मिलने से बहुत बड़ा सहारा मिला है।
ब्लॉक स्तरीय शिविर के दौरान शिविर के जरिए हासिल हुए मृदा स्वास्थ्य से उसे उसकी जमीन की उर्वरता की स्थिति के बारे में पूर्ण जानकारी मिलेगी। वहीं वह कृषि कार्य में जिससे वह संतुलित खाद एवं उर्वरक का सदुपयोग कर अपना उत्पादन बढ़ा सकता है और लागत कर सकता है। साथ ही इससे मृदा की जांच से सही पोषण, उचित उर्वरक का प्रयोग, उत्पादन में अभिवृद्वि के साथ ही खर्च में कमी आएगी तथा मिट्टी की और किसान की समृद्वि बढ़ेगी।
उन्होंने कैम्प में मृदा कार्ड पाने के लिए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
📲Get App