🔥 TRENDING Shah to Attend State Foundation Day Pr... Delhi Launches Automated Vehicle Fitne... Momo Nation Cafe Expands Franchise Net... HM Shah to Join ‘Loktantra Bachao, Ara... ಮೌಲಾನಾ ಆಜಾದ್ ಶಾಲೆಯನ್ನು ಶಂಕರಬಂಡಿ ರಸ್ತೆ... HM Shah calls Rahul Gandhi 'anarchist'...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

ब्लाइंड डेट के बहाने युवक से 26 हजार रुपये ऐंठे, युवती की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस।

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 05 Nov 2026, 08:30 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हडसन लेन में डेटिंग ऐप के नाम पर उगाही का खेल बेनकाब, मुखर्जी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र के हडसन लेन में डेटिंग ऐप के जरिए युवक को ब्लाइंड डेट के बहाने कैफे में बुलाकर कथित तौर पर 26 हजार रुपये की उगाही करने का मामला सामने आया है। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्लैक पैंथर कैफे के मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी एक युवक की डेटिंग ऐप पर सान्या नाम की युवती से पहचान हुई थी। युवती ने उसे ब्लाइंड डेट के लिए जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया और वहां से हडसन लेन स्थित ब्लैक पैंथर कैफे ले गई।

आरोप है कि कैफे में युवती ने खाने-पीने की कई चीजें मंगवाईं। इसके बाद युवक को करीब 26 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। युवक ने जब इतनी बड़ी रकम पर सवाल उठाया तो कैफे मालिक और वहां मौजूद कर्मचारियों ने कथित तौर पर उस पर भुगतान करने का दबाव बनाया। उसे पैसे दिए बिना बाहर नहीं जाने देने और धमकाने का भी आरोप है।

डर के कारण युवक ने अपने पिता से संपर्क किया, जिसके बाद ऑनलाइन माध्यम से करीब 26 हजार रुपये का भुगतान किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कैफे मालिक जावेद (38) और उसके सहयोगी अनुज कुमार (24), दोनों निवासी गाजियाबाद, को गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में एसआई विजय और हेड कांस्टेबल प्रवीण की अहम भूमिका रही। पुलिस अब मामले में शामिल युवती और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को कैफे में बुलाकर उनसे मोटी रकम वसूलने वाला कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
📲Get App