🔥 TRENDING चार दिनों से लापता व्यक्ति की तलाश जार... Tukaram Mundhe-led panel to probe MPSC... Yogi Adityanath treads cautiously as U... Uttar Pradesh aims to procure 65 lakh... Anti-Drug Activist Parminder Singh Jho... CM Samrat Chaudhary to Inaugurate Mega...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बालाहेड़ी पुलिस और भरतपुर एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, स्मैक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

बालाहेड़ी पुलिस और भरतपुर एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, स्मैक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 13 Oct 2026, 10:35 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1.25 ग्राम स्मैक, घटना में प्रयुक्त सफेद फ्रॉनेक्स कार और मोबाइल फोन जब्त

बालाहेड़ी पुलिस और भरतपुर एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, स्मैक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

1.25 ग्राम स्मैक, घटना में प्रयुक्त सफेद फ्रॉनेक्स कार और मोबाइल फोन जब्त

दौसा। बालाहेड़ी थाना पुलिस एवं एएनटीएफ टीम चौकी भरतपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.25 ग्राम स्मैक, घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की फ्रॉनेक्स कार तथा मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार तथा वृत्ताधिकारी महवा अनूपसिंह आरपीएस के सुपरविजन में बालाहेड़ी थाना प्रभारी सत्यनारायण पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8 बजे एएनटीएफ टीम चौकी भरतपुर से सूचना मिली कि सफेद रंग की फ्रॉनेक्स कार नंबर RJ05CD0613 में चार संदिग्ध व्यक्ति बालाहेड़ी मोड़ के पास हाईवे-21 कट पर मौजूद हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्धों को डिटेन कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही मादक पदार्थ से संबंधित गतिविधि में प्रयुक्त फ्रॉनेक्स कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 8/27 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. अजीत कुमार (26 वर्ष) पुत्र बाबूसिंह, जाति जाट, निवासी बाछरैन, थाना खेड़ली मोड़, जिला भरतपुर।
2. ज्ञानेंद्र (31 वर्ष) पुत्र दानसिंह, जाति जाट, निवासी खागरी, नदबई, जिला भरतपुर।
3. हरीश (34 वर्ष) पुत्र कृष्ण मुरारी, जाति वैश्य, निवासी हलेना रोड, नदबई, थाना नदबई, जिला भरतपुर।
4. देवेंद्र (42 वर्ष) पुत्र हरिमोहन, जाति सैनी, निवासी उपाध्याय पाड़ा, नदबई, जिला भरतपुर।

पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका और मादक पदार्थ से संबंधित गतिविधियों के बारे में अनुसंधान कर रही है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा### जब्त सामग्री का विवरण

* 1.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक।

* सफेद रंग की फ्रॉनेक्स कार, नंबर RJ05CD0613।

* चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन।

### पुलिस टीम का विवरण

* श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।

* श्री दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 96, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।

* श्री जस्सो, कांस्टेबल नंबर 1110, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।

* श्री पोखराज, कांस्टेबल नंबर 1177, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।

* श्री राधेश्याम, कांस्टेबल नंबर 1385, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App