🔥 ट्रेंडिंग भारतीय महिला टीम का चीन से होगा एशियन... BBC की नई श्रृंखला में पाँच ग्लेडिएटर्... भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जव... डीजीपी सेवा विस्तार का इंतजार, एमपी पु... ओ.एम. ऑपरेशन मोल, 9वें दिन भी बॉक्स ऑफ... बिजली कनेक्शन कटने पर उपभोक्ता ने जेई...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बाल विवाह के खिलाफ जिलेभर में चला जागरूकता अभियान, बहादुर बेटियों का सम्मान*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 28 नव. 2026, 09:35 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बाल विवाह के खिलाफ जिलेभर में चला जागरूकता अभियान, बहादुर बेटियों का सम्मान*
*कैंडल मार्च निकालकर दिया सामाजिक कुरीति मिटाने का संदेश*

खैरथल हीरालाल भूरानी

अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस पर स्पेक्ट्रा संस्था अलवर, महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग खैरथल तिजारा की ओर से जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 4500 जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान बाल विवाह रुकवाने में साहस दिखाने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया तथा कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का संदेश दिया गया। विवाह समारोहों से जुड़े पुरोहित, मौलवी, हलवाई, बैंड-बाजा, टेंट एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बाल विवाह में सहयोग नहीं करने और इसकी सूचना प्रशासन को देने की शपथ ली। स्पेक्ट्रा संस्था के निदेशक प्रदीप पुंडीर ने कहा कि संस्था पिछले तीन वर्षों से सरकार एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्य कर रही है। संस्था ने स्थानीय प्रशासन के समन्वय से वर्ष 2024-25 में जिले में 326 बाल विवाह रुकवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के नीरज शर्मा, बाल अधिकारिता विभाग के डीसीपीयू से रामनिवास यादव, साथिन, संस्था स्टॉफ, महिला नेतृत्वकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
📲Get App