🔥 ट्रेंडिंग नवरात्रि पर विधायक प्रभु चव्हाण ने औरा... MP अ‍ॅड. गोवाल पाडवी यांनी नंदुरबार व... फारबिसगंज के ऐतिहासिक हवाई मैदान में 2... अररिया के जोकीहाट-पलासी प्रखंडों में क... ग्राम पंचायत बलबहरा में ₹20 हजार के बि... महाअष्टमी पर धोरैया विधायक मनीष कुमार...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, लंबित प्रकरणों को दी स्वीकृति
सरकारी योजना

बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, लंबित प्रकरणों को दी स्वीकृति

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 अग. 2026, 10:57 AM 👁 59
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक में योजनाओं की समीक्षा

उरई। दिनांक 19 अगस्त 2026 को रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई में त्रैमासिक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड एवं सामान्य तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए पात्र प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बाल संरक्षण एवं महिला कल्याण से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया।
📲Get App