🔥 TRENDING China May Skip ASEAN Summit; PM Li Qia... હિંમતનગરમાં હાથમતી નદી ઓવરબ્રિજનું દિવ... बस और दूध की कीमतों में वृद्धि के खिला... नरपतगंज थाना में दीपावली‑छठ पूजा हेतु... ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੁੰਮ ਹੋਈ ਸਕੂਟਰੀ ਲੱਭ ਕੇ... बरहरवा में एक दर्जन ईंट भट्टों की जाँच...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाली में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कल, पंचायत समिति चुनाव टिकट आवेदन की अंतिम तिथि
Politics

बाली में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कल, पंचायत समिति चुनाव टिकट आवेदन की अंतिम तिथि

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 08 Oct 2026, 11:28 AM 👁 63
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत और बाली पंचायत समिति चुनाव प्रभारी दिनेश बिंदल की अध्यक्षता में 09/10/2026 को सुबह 10 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर बारवा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए टिकट चाहने वाले कार्यकर्ता अपने आवेदन साथ ला सकते हैं।

भाजपा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी ने बताया कि बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत और पंचायत समिति चुनाव प्रभारी दिनेश जी बिंदल की अध्यक्षता में 09/10/2026 शुक्रवार को सुबह 10 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर बारवा में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए टिकट आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि तय करना है। जो भी भाजपा कार्यकर्ता पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वे अपने समर्थकों के साथ आवेदन लेकर सम्मेलन में पधार सकते हैं।

सम्मेलन के बाद सभी उपस्थितियों को भोजन प्रसादी ग्रहण करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए संयोजक चैन सिंह मालारी (9649688600) और सहसंयोजक अनिल सिंह खंगारोत (9928585275) सहयोग कर रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए भाजपा जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी (9521427144) और पंचायत चुनाव समिति प्रभारी दिनेश जी बिंदल (9414154261) से संपर्क किया जा सकता है।
📲Get App