स्थानीय
बख्तियारपुर मोकामा फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा एक कि मोत दो घायल
पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर मोकामा फोर लेन पर हुए भीषण सड़क हादसा एककि मौत दो गंभीर रुप से घायल
मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मारुति सेलेरियो ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, डेहरी ऑन सोन के मनीकांत कुमार की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल
मोकामा थाना क्षेत्र में बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से 4-5 किलोमीटर आगे मध्यरात्रि हुआ हादसा, पटना से कटिहार जा रहे थे तीनों लोग।
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोकामा थाना क्षेत्र में बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से करीब चार से पांच किलोमीटर आगे हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से मारुति सेलेरियो कार बुक कर तीन लोग कटिहार जा रहे थे। इसी दौरान कार ने आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीनों लोग हादसे का शिकार हो गए।
हादसे में मृतक की पहचान मनीकांत कुमार (लगभग 41 वर्ष), निवासी डेहरी ऑन सोन के रूप में बताई जा रही है। वहीं, घायलों की पहचान अनूप कुमार (25 वर्ष), निवासी गायघाट, पटना और अभिषेक सहाय (लगभग 41 वर्ष), निवासी डेहरी ऑन सोन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कार चला रहे अनूप कुमार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मनीकांत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों घायलों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
फिलहाल हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बाईट अभिषेक सहाय घायल व्यक्ति