🔥 TRENDING जोगणिया माता के दर्शनों को उमड़ा आस्था... WhatsApp ਯੂਜ਼ਰਸ ਦੀ ਬੱਲੇ-ਬੱਲੇ ! ਹੁਣ ਬਿਨ... Teen Arrested in Illinois for Plotting... भैरू चौक गरबा महोत्सव: पांचवें दिन महि... India's First Fully Indigenous Multi‑P... Central Government Drops "Indira Gandh...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बेखौफ अपराधियों नए ड्राइवर कि गोली मारकर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Oct 2026, 11:56 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर में लूटपाट के विरोध करने पर पिकअप चालक कि गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बड़ी खबर समस्तीपुर से ही


जहाँ

ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी

बुलेट पंजरे में लगी है गाड़ी पर मिर्च लोड था। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर वारदात की आशंका जताई जा रही है। मृतक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला का रहने वाला था। घटना विभूतिपुर-रोसड़ा मार्ग की है।
ग्रामीण श्यामसुंदर कमल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली की बूढ़ी गंडक पुल के पास हत्या हुई। रोड पर जाम लगा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद गाड़ी को साइड कराया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ। ग्रामीण विनोद राय ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। देखा कि सलखन्नी चौक के पास जाम लगा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आशंका है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारी है। वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि पिकअप ड्राइवर की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बाइट:ग्रामीण
बाइट:रोसड़ा डीएसपी,संजय सिंह
📲Get App