🔥 ट्रेंडिंग ರಾಯಚೂರು RIMS ಆಸ್ಪತ್ರೆಯಲ್ಲಿ ನಿರ್ಲಕ್ಷ್ಯ:... उत्तरीाखण्ड में मतदाता पंजीकरण में 13.... कांग्रेस सेवा दल ने अंकीता भंडारी हत्य... पुलिस ने 'कीट' आंदोलन नेता को दूसरी बा... शंकर माहादेवन ने दिल्ली में खोला नया र... अभिजीत डिपके को शर्तीय जमानत मिली, शां...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान
सरकारी योजना

बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 अग. 2026, 02:40 PM 👁 86
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चंदरसी उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकायेदार उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बिल

उरई। विद्युत वितरण मंडल उरई के अधीन उपकेंद्र चंदरसी क्षेत्र में विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा कराने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें बकाया विद्युत बिल समय से जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत कनेक्शन पर किसी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए अपने बकाया बिल का समय से भुगतान करें।
📲Get App