🔥 TRENDING Rishab Shetty Bags IFFI 2026 Best Acto... श्री गंगा ढाबा में घुसा बेकाबू कैंटर,... Allu Arjun, Atlee Hint at Special Proj... Karthi's Upcoming Film 'HIT 4' Gets Ne... PM Modi greets Kashi Tamil Sangamam 5.... Old Aadhaar Photos Lead to Learner’s L...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बक्सर पुराने सदर अस्पताल में खड़ी दर्जनों कबाड़ एंबुलैंस में लगी आग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 10:37 AM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बक्सर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट.

बक्सर: पुराने सदर अस्पताल में खड़ी दर्जनों कबाड़ एंबुलेंस में लगी भीषण आग, पारा मेडिकल छात्रावास में मचा हड़कंप*


बक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुराने सदर अस्पताल परिसर में खड़ी दर्जनों खराब एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं के गुबार में तब्दील हो गया, जिससे बगल में स्थित पारा मेडिकल छात्रावास में रह रहे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि पुराना सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल छात्रावास के ठीक बगल में वर्षों से दर्जनों खराब एंबुलेंस कबाड़ की तरह रखी हुई थीं। आज सुबह अचानक उसमें आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका है कि अलाव तापने के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी है।

आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन को तीन दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग छात्रावास तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

लेकिन इस घटना ने छात्रावास की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। छात्रों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी उनका हाल पूछने कोई अधिकारी, कोई सिविल सर्जन तक नहीं पहुंचा।

छात्रों ने कहा, "हम यहां लावारिसों की तरह रहते हैं। छात्रावास की विधि-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। जब आग लगी तो हमने अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया, किसी ने तो अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर दिया।"

सवाल उठता है कि अगर ये आग छात्रावास तक फैल जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? फिलहाल प्रशासन खानापूर्ति में जुटा है, लेकिन छात्रों में भारी आक्रोश है।


बाईट दमकल प्रशासन
📲Get App