बक्सर में लग्जरी बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
बक्सर के वीरकुंवर सिंह सेतु पर एक लग्जरी बस से उत्पात विभाग कि टीम ने 36लाख रुपए मूल्य के भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया
बक्सर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बक्सर में बड़ी कार्रवाई: करोड़ो की लग्जरी बस में छिपाकर ले जाई जा रही 36 लाख की शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बक्सर बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का खेल जारी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से बिहार में शराब की बड़ी खेप खपाने की तस्करों की साजिश को बक्सर उत्पाद विभाग ने नाकाम कर दिया है।
वीर कुंवर सिंह सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने करोड़ों की लग्जरी बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह खेप दिल्ली से चलकर पटना में खपाने के उद्देश्य से जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर जांच से बचने के लिए एक संदिग्ध लग्जरी बस तेज रफ्तार में भाग रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर एनएच-922 पर बस को धर दबोचा। बस की गहन तलाशी लेने पर अंदर छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड्स की 338 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 2991 लीटर है।
कार्रवाई के दौरान बस चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि टीम ने मौके से उत्तराखंड के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बक्सर के उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने गिनती पूरी होने के बाद शराब बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि की है।
बाईट अशरफ जमाल उत्पाद अधीक्षक बक्सर