🔥 ट्रेंडिंग পুরুলিয়ার করমা গ্রামে চার প্রজন্মের ব... STIF Team Neutralises Five Drug Mafias... किरण राज ने इतिहास रचा; 'कर्ण' से पांच... भारत बनाम न्यूजीलैंड: 1st ODI लाइव स्ट... नवादा में बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर... रबी सीजन से पहले किसानों को बीज-खाद की...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बकरियां चरा रहे व्यक्ति के सिर पर भालू का हमला

✍️ रिपोर्टर: NARAYAN LAL 🗓 04 नव. 2026, 05:26 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवगंज के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के देवों का वेरा में खेत पर बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति पर मंगलवार को भालू ने अचानक हमला कर दिया।

बकरियां चरा रहे व्यक्ति के सिर
पर भालू का हमला,
शोर से भागा
शिवगंज के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के
देवों का वेरा में खेत पर बकरियां चरा रहे
एक व्यक्ति पर मंगलवार को भालू ने
अचानक हमला कर दिया। हमले में
संग्रामराम देवासी गंभीर रूप से घायल हो
गए। भालू के हमले से उनके सिर में
गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान हो
गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर
मचाकर भालू को भगाया, जिससे बड़ी
जनहानि टल गई। कलदरी सरपंच
थावराराम गरासिया के अनुसार संग्रामराम
देवासी खेत पर बकरियां चरा रहे थे।
अचानक भालू ने उन पर हमला बोल
दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट
आई। लोगों ने भालू को संग्रामराम पर
हमला करते देखा तो शोर मचाना शुरू
कर दिया। इससे भालू भाग गया। घटना
के बाद ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से
अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने
उपचार शुरू किया।
घायल का उपचार करते चिकित्साकर्मी ।
खेतों में काम करने वालों की
सुरक्षा को लेकर चिंता
खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू
के हमले की घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों
में चिंता बढ़ गई है। खेतों में काम
करने और मवेशियों को चराने जाने
वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर
सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों को खेतों
और आसपास के इलाकों में अब
भालू का डर सता रहा है।
📲Get App