🔥 TRENDING India's Hockey Team Crushes Bangladesh... Uttar Pradesh to Issue Rajya Sabha and... Police File Case Against Wife and Pare... Bagmati River Swells in Muzaffarpur, 2... Ujjain Mosque Section Removed by Commu... Aishwarya Rai Showered Simone Ashley w...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
Crime

बिक्रम में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Niraj Kumar 🗓 15 Aug 2026, 12:28 AM 👁 67
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिक्रम थाना क्षेत्र के निजामपुर टोला में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

14 अगस्त 2026 को बिक्रम थाना क्षेत्र के निजामपुर टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस को 13 अगस्त 2026 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि निजामपुर टोला में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध हथियार रखे हुए है और हथियार के बल पर आसपास के लोगों में भय का माहौल बना रहा है। इस सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज-2 के नेतृत्व में बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार द्वारा छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने निजामपुर टोला स्थित चंदन कुमार, पिता-श्याम दयाल प्रसाद के घर पर विधिवत छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान चंदन कुमार ने बताया कि हथियार निजामपुर टोला के ही राहुल कुमार, पिता-सूरज यादव के पास रखने के लिए दिया गया है। चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया।

इसके बाद उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस मामले में बिक्रम थाना कांड संख्या-371/26, दिनांक 14.08.2026, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App