🔥 TRENDING Activist Abhijeet Dipke alleges police... Bus runs over schoolgirls in Damoh, CC... Kashmir Times Publishes Follow‑up on M... Baddi Police Lack Capacity to Combat R... Gujarat ATS and Valsad SOG Arrest Thre... Implementation of UPI Transaction Char...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम में चोरों का तांडव, बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात और ढाई लाख कैश उड़ाए
Crime

बिक्रम में चोरों का तांडव, बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात और ढाई लाख कैश उड़ाए

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 21 Aug 2026, 09:36 PM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल: लगातार हो रही चोरियों से इलाके में दहशत का माहौल

पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला वार्ड संख्या-7 स्थित बंगलापर का है, जहाँ गुरुवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और कई कमरों को खंगाल डाला।

पटना गया था परिवार, सुबह लौटे तो उड़े होश

मिली जानकारी के अनुसार, बंगलापर निवासी बंटी कुमार (पिता अरविंद कुमार सिन्हा) गुरुवार की शाम अपने पूरे परिवार के साथ किसी जरूरी काम से पटना गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब वे वापस अपने घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सभी कमरों के दरवाजे खुले थे और गोदरेज व लॉकर के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने पूरे घर के कपड़े और अन्य कीमती सामान को फर्श पर बिखेर कर अस्त-व्यस्त कर दिया था।


7 से 8 लाख की संपत्ति की चोरी का अनुमान

पीड़ित बंटी कुमार के मुताबिक, चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के भारी आभूषण, चांदी के सिक्के और करीब 2.50 लाख रुपये नकद चुरा लिए हैं। पीड़ित परिवार का अनुमान है कि चोरों ने कुल मिलाकर लगभग 7 से 8 लाख रुपये के मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। घटना के बाद पीड़ित ने बिक्रम थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस का इकबाल खत्म, बैक-टू-बैक चोरियों से सहमे लोग

इस घटना ने बिक्रम थाना क्षेत्र में पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है और चोर बेखौफ घूम रहे हैं। बीते कुछ ही महीनों के भीतर दतियाना, गोरखरी, हरपुरा और दानारा में भी भीषण चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। इन सभी मामलों में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता में भारी आक्रोश के साथ-साथ डर का माहौल है।

इधर, बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी सहायता से चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App