🔥 ट्रेंडिंग द ट्रिब्यून ने रिपोर्ट किया 'londonont... जॉ बुरो की उपलब्धता अनिश्चित, बेंगल्स-... बैंक कर्मचारियों का हड़ताल स्थगित, बैं... परोल सरपंच हत्या के दो संदिग्धों को छह... पटना के गांव में कचरा डंपिंग को लेकर झ... जिंदल पॉली फ़िल्म्स बोर्ड ने नियमन 33...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम के मनेर तेलपा में रेवा नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
स्थानीय

बिक्रम के मनेर तेलपा में रेवा नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

✍️ रिपोर्टर: Rishikesh Kumar 🗓 17 अग. 2026, 05:01 PM 👁 57
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनेर तेलपा गांव के पास शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पटना जिले के बिक्रम थाना अंतर्गत मनेर तेलपा गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने रेवा नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। नहर में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

नहर में शव को देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिक्रम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया।

शव की शिनाख्त नहीं, जांच जारी

पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बिक्रम थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के गांव और थानों से लापता लोगों की सूची खंगाल रही है ताकि शव की पहचान की जा सके और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।


पानी के बहाव में बहकर पहुंचने की आशंका

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, नहर में पानी का बहाव तेज है। आशंका है कि युवक कहीं और डूबा होगा और पानी के तेज बहाव में बहते हुए उसका शव मनेर तेलपा गांव के पास आकर फंस गया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा।
📲Get App