🔥 ट्रेंडिंग ड्रिस्टी IAS ने 2026 RAS प्रीलीम्स के... तमिलनाडु सरकार ने एनओजी को एंटी‑ड्रग क... सुप्रीम कोर्ट ने थंजावूर में सास्ट्रा... टिरुनेल्वी में प्रशंसकों ने नई राजनीति... गीतों से गूंजा गांव, लोगों में उत्साह વિશ્વ શૌચાલય દિવસ નિમિત્તે નર્મદા જિલ્...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बिक्रम अंचल कार्यालय पर किसानों का धरना

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 23 नव. 2026, 05:15 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिक्रम अंचल कार्यालय पर किसानों ने 20 सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना, ज्ञापन सौंपा

बिक्रम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिक्रम अंचल कार्यालय पर किसानों का एक दिवसीय धरना, 20 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन




पटना के बिक्रम प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की 20 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में बड़ी संख्या में किसानों ने शामिल होकर अपनी समस्याओं को उठाया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री श्याम किशोर शर्मा ने कहा कि अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से किसान परेशान हैं। दाखिल-खारिज, परिमार्जन और मालगुजारी रसीद पर प्लॉट चढ़ाने जैसे कार्यों के लिए किसानों से मोटी रिश्वत मांगी जा रही है। वहीं, बिहार में धान खरीद का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 34 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसके साथ ही किसानों को खाद की गंभीर किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने पांच चरणों में आंदोलन करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में राज्य के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर किसानों के हक और अधिकारों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

धरना के अंत में किसानों ने अपनी 20 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बिक्रम अंचलाधिकारी को सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बाइट: श्याम किशोर शर्मा, जिला मंत्री, भारतीय किसान संघ
📲Get App