🔥 TRENDING લુણસાપુર નજીક ટ્રકની અડફેટે બાઈક ચાલકન... MP Amritpal Singh reaches Amritsar on... ग्रामीण नदह में गैस न होने से भोजन चूल... कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने जेडीयू तथ... Muzaffarpur Pipeline Blast: Police Obt... ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼: ਪੰਨਾ ''ਚ ਆਟੋ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਦ...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बोकारो में सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट पर चाकू हमला, सोने की चेन छीन ली गई

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 21 Nov 2026, 10:17 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोकारो में सुबह की सैर के दौरान सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट को दो अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर चाकू से हमला किया।

बोकारो।। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सिटी पार्क के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहे CISF के सहायक कमांडेंट हेरमन खेस्स (57) को अपराधियों ने निशाना बनाया। बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने लगे।
बताया जा रहा है कि चेन छीनने का विरोध करने पर अपराधी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी के दाहिने हाथ की दो अंगुलियां घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सुबह की सैर भी सुरक्षित नहीं? शहर के व्यस्त इलाके में CISF के अधिकारी के साथ हुई इस घटना ने बोकारो की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App