🔥 TRENDING ஏற்காடு சாலையில் கார் பள்ளத்தில் கவிழ்... ਪਟਿਆਲਾ 'ਚ ਪੁਲ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ 'ਤੇ DC ਦੇ... Chhattisgarh Announces ₹3 Lakh Aid for... 17‑year‑old prodigy Vikalp Tiwari shin... Chhattisgarh Doctor Honored by TIME fo... Knife Attack Between AAP and BJP Worke...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बोकारो में DPS स्कूल बस और टोटो की टक्कर से 7 वर्षीय छात्र को गंभीर चोट

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 21 Nov 2026, 08:09 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोकारो में DPS की स्कूल बस और टोटो के बीच टक्कर में 7 साल का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

बोकारो: चास के पत्थरकट्टा साइड में आज स्कूल बस और टोटो के बीच हुई भीषण टक्कर में 7 वर्षीय छात्र आदर्श कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल आदर्श कुमार पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी अनिल महतो का पुत्र है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद आदर्श टोटो से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चास स्थित DPS की स्कूल बस और ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहे टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में टोटो सवार आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग सड़क सुरक्षा और स्कूली वाहनों की सतर्कता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
📲Get App