🔥 TRENDING थाना मोतीपुर में समाधान दिवस: जिलाधिका... Kerala Govt to Buy 24 Hybrid Cars for... 31st IFFK Announces International Comp... Dry spell continues in Hyderabad as Ba... Telangana BJP chief placed under house... *ਚੰਨੀ ਦੀ ਸਾਈਕਲ ਯਾਤਰਾ ’ਤੇ ਗੁਰਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बोकारो में छठ घाट वीडियो विवाद! माफी के बाद भी युवती को धमकी मिलने का आरोप, SP से मांगी सुरक्षा।

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 14 Nov 2026, 06:40 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ घाट पर विवादित वीडियो के बाद माफी मिलने के बावजूद, एक युवा महिला को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है और उसने सुरक्षा के लिए एसपी से मदद मांगी है।

बोकारो: छठ महापर्व के दौरान गाय घाट छठ घाट पर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सुरक्षा और धमकी का मामला बन गया है। सोशल मीडिया क्रिएटर जया पांडे ने पुलिस अधीक्षक, बोकारो को आवेदन देकर खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को छठ महापर्व के दौरान गाय घाट पर वीडियो शूट करते समय अनजाने में जया पांडे ने गाय की प्रतिमा के पास बैठकर एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। विवाद सामने आने के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी और संबंधित वीडियो भी हटा दिया।
माफी के बावजूद धमकी मिलने का आरोप
जया पांडे का आरोप है कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद कुछ स्थानीय संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, उनके अनुसार, हटाए गए वीडियो को भी लगातार सर्कुलेट किया जा रहा है।
आवेदन में उन्होंने सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से धमकी मिलने की बात कही है। उनका आरोप है कि एसपी, डीसी और चास थाना का नाम लेकर एफआईआर कराने का डर दिखाया जा रहा है। इससे वह और उनका परिवार मानसिक तनाव में हैं तथा उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
एसपी से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित थाना एवं प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी गलती के लिए पहले ही सार्वजनिक रूप से क्षमा मांग चुकी हैं और कानून का सम्मान करती हैं। ऐसे में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
📲Get App