🔥 ट्रेंडिंग मित्रपुराः परिवादी से संपर्क किए बिना... आज कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेंग... सवाई माधोपुर निवासी कुशाग्र का राजस्था... गुजरात में जनजातीय जिलों में 'जोहर कैफ... गुजरात में चार दिनों में 19,500 टन त्य... गुजरात में छह महीने का संगीत महोत्सव:...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

बोकारो के दुन्दीबाग में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Nitish Kumar Sinha 🗓 12 नव. 2026, 11:17 PM 👁 47
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बोकारो के दुन्दीबाग में दो अलग‑अलग चोरी की घटनाओं की जाँच में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

दुन्दीबाग हटिया के रहने वाले राज कुमार रवानी को बीएस सिटी थाना पुलिस ने दबोचा, चोरी का सामान भी बरामद।
बोकारो। बोकारो के दुन्दीबाग इलाके में चोरी की दो घटनाओं का बीएस सिटी थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दुन्दीबाग हटिया निवासी राज कुमार रवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर की अहले सुबह करीब 3 बजे चुनचुन राय के घर में चोरी की घटना हुई थी। चोर घर से आसमानी नीले रंग का बक्सा, एसबीआई की चेकबुक और शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का बक्सा, चेकबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र के अलावा पिस्ता, किशमिश, बादाम और काजू के पैकेट भी बरामद किए हैं।
वहीं, इससे पहले 4 नवंबर की रात हरिहर प्रसाद की राशन दुकान में भी चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओं में आरोपी की संलिप्तता का खुलासा करते हुए सामान की बरामदगी का दावा किया है।
छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार गुना, सहायक अवर निरीक्षक राजू महतो और आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे।
📲Get App