🔥 ट्रेंडिंग ದೇವರಹಿಪ್ಪರಗಿ ತಹಶೀಲ್ದಾರ್ ವಿರುದ್ಧ ಶ್ರೀ ಮ... टोंक में पानी की टंकी पर चढ़े युवक को... सिक्किम का हिमालयन याक महोत्सव शुरू, ह... सिक्किम उच्च न्यायालय ने नई फाइलों की... पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं ने भारत के... मोगा फायरिंग मामले में परिवार और जिला...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बकरी चराते समय झाड़ी के पास सोए बच्चे पर चढ़ा ट्रैक्टर, हालत गंभीर

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar Giri 🗓 27 अक्टू. 2026, 05:25 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा ,सुलतानपुर क्षेत्र के मरछे गांव में मंगलवार दोपहर बकरी चराते समय झाड़ी के पास सोए 10 वर्षीय राज पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेजे जाने की जानकारी मिली है।
राज 10 मरछे गांव निवासी चंद्रशेखर का पुत्र है। ग्रामीणों के मुताबिक, वह बकरी चराते समय झाड़ी के पास सो गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक उसे देख नहीं पाया और हादसा हो गया।
ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, हादसे में शामिल ट्रैक्टर राज के चाचा का है और दोनों परिवार एक ही घराने से संबंध रखते हैं।
📲Get App