🔥 TRENDING शिवहर: निर्माणाधीन पुल में दरारें, छह... Rajasthan Congress protests in Jaipur... Jhabua avoja Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बांका: मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में तीन गिरफ्तार, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 28 Sep 2026, 12:54 PM 👁 14
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांका के मंदार पर्वत पर युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है और दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है।

बांका। मंदार पर्वत पर युवती से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के श्याकाई निवासी आनंद कुमार, चंद्र राय के पुत्र विवेक कुमार तथा बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो अन्य आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने कई थानों के पदाधिकारियों को शामिल कर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी वर्तमान में घटना से जुड़े साक्ष्यों और गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखे हुए है।
📲Get App