🔥 TRENDING Gold Rates for 22 and 24 Carat Publish... Punjab Faces Storage Crisis Ahead of P... Assam Study Finds No Major Side Effect... Goods-Laden Pickup Van Overturns Onto... Assam Tea Production and Distribution... Palamau Ranked Among Jharkhand’s Top D...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बांका में चोरी का आभूषण खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Sep 2026, 01:00 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांका चोरी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 10, किलो चांदी को बरामद किया

बांका से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बांका में चोरी के आभूषण खरीदने वाले आरोपी के पास से 10.37 किलो चांदी बरामद.

33.515 ग्राम सोना, चांदी के लॉकेट, मोतियों की माला और मोबाइल भी जब्त; बौंसी डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र

में ज्वेलर्स दुकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 10.37 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 33.515 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा चांदी के लॉकेट, मोतियों की माला, चांदी जैसा सामान और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
बाराहाट थाना परिसर में बौंसी डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चंद्रमंडी टोला निवासी उमेश पोद्दार उर्फ गुड्डू पोद्दार (42), पिता सुरेंद्र पोद्दार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बाराहाट थाना कांड संख्या 232/2025, दिनांक 25 जुलाई 2025 में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में आरोपी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही और संबंधित ज्वेलर्स दुकानों से चोरी के आभूषण बरामद किए गए।

डीएसपी ने बताया कि खैरीपान स्थित ज्वेलर्स दुकान से करीब 6.03 किलोग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण, चांदी की मोती वाली माला और करीब 3.500 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए। वहीं माधोपुर बाजार स्थित मां तारा ज्वेलर्स से करीब 4.070 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 30.015 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 130 ग्राम चांदी के लॉकेट, करीब 600 ग्राम मोतियों की माला एवं चांदी जैसा सामान तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में घर में घुसकर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की बात कही गई थी। मामले की जांच के दौरान चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री से जुड़े आरोपी तक पुलिस पहुंची।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद आभूषण किन घटनाओं से संबंधित हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-द्वितीय, बौंसी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में की गई। टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. शैलेश कुमार, पु.अ.नि. विजय कुमार, पु.अ.नि. रंजीत भारती सह थानाध्यक्ष बंधुआकुरावा, डीआईयू टीम बांका तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे भी जांच और कार्रवाई जारी है।
📲Get App