🔥 ट्रेंडिंग मुंबई: २.६५ करोड़ की चोरी મહિલાને ઇજા: પસોદરા રોડ પર કાર એક્સિડન... त्रिपुरा सरकार ने एसआईटी गठित की शिमला में भूकंप के झटके हिमाचल में भारी बारिश से सड़कें बंद हिमाचल में दर्दनाक हादसा
25 जुल. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बैंक अपडेट के नाम पर WhatsApp लिंक भेजकर ₹1.33 लाख की साइबर ठगी
अपराध

बैंक अपडेट के नाम पर WhatsApp लिंक भेजकर ₹1.33 लाख की साइबर ठगी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj sahu 🗓 24 जुल. 2026, 10:46 PM 👁 16

अंबिकापुर के एक व्यापारी को बैंक अपडेट के नाम पर WhatsApp पर फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगों ने ₹1.33 लाख की ठगी कर ली। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ambikapur | 24 July 2026 | Need24 News
By Pankaj Sahu
Citizen Reporter | Ambikapur, Surguja (Chhattisgarh)

अंबिकापुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। शहर के चोपड़ापारा निवासी एक व्यापारी के बैंक खाते से ₹1.33 लाख की राशि कथित रूप से फर्जी WhatsApp लिंक के माध्यम से निकाल ली गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित के Union Bank के क्रेडिट खाते से यह राशि साइबर ठगों द्वारा बैंक अपडेट के नाम पर भेजे गए फर्जी संदेश के जरिए निकाली गई। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से पीड़ित के मोबाइल पर बैंक अपडेट से संबंधित संदेश आ रहे थे।
20 जुलाई 2026 की शाम एक अज्ञात नंबर से WhatsApp पर बैंक के लोगो के साथ एक लिंक भेजा गया। बैंक संबंधी आवश्यक अपडेट का संदेश देखकर पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद खाते से IMPS के माध्यम से ₹1.33 लाख की राशि ट्रांसफर हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की सहायता से उन मोबाइल नंबरों और डिजिटल माध्यमों की जांच की जा रही है, जिनका उपयोग ठगी में किया गया।
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी बैंक WhatsApp, SMS या फोन कॉल के माध्यम से लिंक भेजकर खाता अपडेट करने के लिए नहीं कहता। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने, OTP, PIN, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध संदेश की स्थिति में तुरंत संबंधित बैंक शाखा या 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
📲Get App