🔥 TRENDING Scientists Simulate Barren Earth to Un... Karnataka Minister Priyank Kharge Face... Arun Govil Reconsiders Role as Lakshma... Maulana Attacked Outside Udaipur Court... राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के पण्डेडा ग्र... Rajasthan Badminton Star Lakshita Bhar...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

बीजाडांड़ी विकासखंड के समनापुर गाँव में औषधीय फसलों पर किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण

✍️ Reporter: Rishabh Gupta 🗓 11 Nov 2026, 08:26 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को काली हल्दी, सतावर, अश्वगंधा आदि औषधीय फसलों की खेती के नवीन तकनीकें सिखाई गईं।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से विकासखंड बीजाडांड़ी के ग्राम समनापुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं खेत भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को औषधीय फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और नई कृषि तकनीकों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषक श्री अनजीत पटेल के फार्म का भ्रमण कराया गया, जहाँ वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री डी.एस. पटेल ने काली हल्दी, सतावर और विभिन्न फूलों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की श्रीमती विभा पांडे, कृषि विज्ञान केंद्र मंडला की श्रीमती दीपाली बाजपेयी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री प्रकाश मरावी ने फसल विविधीकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए अश्वगंधा, मुनगा और सतावर की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की।

आत्मा योजना के बीटीएम श्री मोहित गोल्हानी ने खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और चिया की खेती के बारे में विस्तार से बताया तथा उपस्थित किसानों को चिया बीज भी वितरित किए।

प्रशिक्षण एवं खेत भ्रमण से किसानों को नई फसल विकल्पों और बेहतर आय के अवसरों की स्पष्ट समझ मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने औषधीय फसलों की खेती में गहरी रुचि दिखाई।
📲Get App