स्थानीय
बृज कुँवर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में चला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
यहाँ देखें:
📘 Facebook
OTP, पासवर्ड और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान, साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत
जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन एवं साइबर सेल टीम द्वारा बृज कुँवर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर सेल टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी लिंक एवं साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। अधिकारियों ने साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल इसकी सूचना देने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।