बाइक पर सवार महिला को चक्कर आने से बाइक गिरी
चांदा, सुलतानपुर।
चांदा थाना क्षेत्र के आनापुर नारायणगंज घरवासपुर अंडरपास के ऊपर शुक्रवार दोपहर बाद बाइक सवार महिला को अचानक चक्कर आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला रानी (20) और उसका एक माह का बेटा प्रांजल घायल हो गया।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर भादर निवासी गुलशन पत्नी, छोटे भाई मंगल 17 और बेटे के साथ जौनपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 1033 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. सौरभ सोनकर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई।