भैया दूज पर महिला सुरक्षा को लेकर शाहाबाद पुलिस का महिला सुरक्षा दल रहा पूरी तरह अलर्ट उप-निरीक्षक कंचन धामा और महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल ने संभाली कमान, मनचलों को दी कड़ी चेतावनी
महिला उप निरीक्षक कंचन धामा ने अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को दी सख्त हिदायत
भैया दूज पर महिला सुरक्षा को लेकर शाहाबाद पुलिस का महिला सुरक्षा दल रहा पूरी तरह अलर्ट उप-निरीक्षक कंचन धामा और महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल ने संभाली कमान, मनचलों को दी कड़ी चेतावनी
शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
भैया दूज के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कस्बा शाहाबाद में महिला सुरक्षा दल की टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। उप-निरीक्षक कंचन धामा और महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन गश्त कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा का अहसास कराया।
पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख पॉइंट—बिलारी बस स्टैंड, बिलारी तिराहा, सराफा बाजार, बजरंग चौक और बंगाली तिराहा—पर लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखी। इस दौरान बाजारों और चौराहों पर बिना वजह घूम रहे अराजक तत्वों और संदिग्धों को रोककर कड़ी चेतावनी दी गई।
उप-निरीक्षक कंचन धामा और टीम की सख्त चेतावनी
अभियान के दौरान उप-निरीक्षक कंचन धामा और महिला पुलिसकर्मी मेघा कर्णवाल ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को सख्त लहजे में हिदायत दी। कंचन धामा ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल खराब करने या छेड़छाड़ का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महिलाओं को किया जागरूक
गश्त के दौरान महिला सुरक्षा दल ने स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल व टीम के अन्य सदस्यों ने महिलाओं को चेन स्नैचिंग, पर्स छीनने और भीड़भाड़ में अपने कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के तरीके बताए। साथ ही आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता हेल्पलाइन और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
इस गश्त व चेकिंग अभियान में महिला उप-निरीक्षक कंचन धामा, महिला कॉन्स्टेबल मेघा कर्णवाल और पुलिस बल के अन्य जवान मुस्तैद रहे। त्योहार के मौके पर महिला पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की कस्बावासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।