🔥 TRENDING Two Fatal Road Accidents Reported in K... Promising Indian Sprinter Dondapati Ja... Blind item’s marriage claim fuels Dhan... Rajinikanth’s ‘Jailer 2’ Hits ₹600 Cro... Jailer 2 Shatters Kollywood Records wi... Jailer 2 Holds Strong at Box Office on...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भवनाथपुर पंचायत में 700 किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 23 Oct 2026, 06:42 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भवनाथपुर पंचायत ने 700 किसानों को उन्नत सरसों बीज वितरित किया, साथ ही उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

भवनाथपुर पंचायत ने अपने अंतर्गत किसानों के बीच सरसों बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 700 किसानों को उन्नत किस्म के सरसों बीज वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया बेबी देवी, उप मुखिया समलेश रावत, पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह और बीटीएम राकेश कुमार ने किसानों के बीच बीज वितरित किया।

इस अवसर पर किसानों को सरसों की खेती के लिए सही बीज का चयन, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। बीटीएम राकेश कुमार ने कहा कि सरकार किसानों को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि तकनीक अपनाने की अपील करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है।

समय पर सरसों बीज मिलने से किसानों में उत्साह देखा गया। किसानों ने कहा कि बीज उपलब्ध होने से उन्हें खेती की तैयारी करने में सहूलियत होगी। कार्यक्रम में एटीएम चंदन शुक्ला, नवल गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, किसान मित्र सुनील पासवान, सुनील रावत, विजय रावत, सोबरन रावत, रामजन्म रावत, अंकित सिंह, नवनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
📲Get App