🔥 TRENDING वाराणसी के मालवीय भवन में युवा संगम फे... BETA NA MAA KO JALAYA झारखंड के पूर्व नेता और पाकुड़ के विधा... माता रानी को उत्साहपूर्वक विदाई, ढोल‑ड... ನವರಾತ್ರಿ ಉತ್ಸವ ಪಲ್ಲಕ್ಕಿ ಮಹೋತ್ಸವ. भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर 9...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भिवंडी में ऑनलाइन बेटिंग-गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 23 Oct 2026, 12:46 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भिवंडी में ऑनलाइन बेटिंग-गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी में ऑनलाइन बेटिंग-गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

**भिवंडी में ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग के जरिए आम नागरिकों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भिवंडी की भोईवाड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 मोबाइल फोन, 49 एटीएम कार्ड, 40 सिम कार्ड, 4 लैपटॉप, मोबाइल चार्जर और अन्य सामग्री जब्त की है। यह जानकारी भिवंडी के पुलिस उपायुक्त डॉ. पवन बनसोड ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को भगवान दास नामक व्यक्ति ने वर्क फ्रॉम होम में नौकरी दिलाने का लालच देकर भिवंडी के शिकायतकर्ता और उसके सात दोस्तों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक और बैंक खातों से संबंधित जानकारी हासिल की थी। इसके बाद इन बैंक खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटों और पैसों के लेन-देन के लिए किया गया, जिससे खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी हुई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाम आइलैंड, आरे में छापा मारा और विभिन्न राज्यों के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत यादव (24), रमेश मंडल (26), खिलेश यादव (24), कुंदन यादव (21), राजाराम राऊत (26), अतिश यादव (20), अशोक यादव (28), दिलीप यादव (28), जितेंद्र कुमार यादव (22) और संटू यादव (28) शामिल हैं। आरोपी छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को भिवंडी न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विक्रम मोहिते कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने बैंक खातों के माध्यम से किन-किन स्थानों पर पैसों का लेन-देन किया और क्या इस धोखाधड़ी में कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह भी शामिल है।

पुलिस उपायुक्त डॉ. पवन बनसोड ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
📲Get App