🔥 TRENDING श्री राजेश मंगल एवं श्री महेंद्र शर्मा... ग्राम पंचायत पारलिया में वार्ड पंच पदो... अररिया, 14 अक्टूबर 2026 रीवा: नजूल निर्वर्तन समिति ने विकास का... राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का नाल एयरपोर्ट... ઈડરના નવરંગ મેચિંગ સેન્ટરમાં મોડી રાત્...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*भादरा में आज 21वां विशाल भण्डारा, मुख्य अतिथि सुशील गुप्ता व अध्यक्ष मांगीलाल गोयल - संवाददाता राजेश चौधरी, जयपुर राजस्थान मो. 9983919191*

✍️ Reporter: Rajesh Kumar 🗓 15 Oct 2026, 10:20 AM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

* *हैडलाइन* भूखे को अन्न प्यासे को पानी, जय बाबा बर्फानी - भादरा में सालासर पैदल यात्रियों के लिए आज होगा 21वां विशाल भण्डारा, मुख्य अतिथि सुशील गुप्ता व समारोह अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष मांगीलाल गोयल करेंगे उद्घाटन - संवाददाता राजेश चौधरी, जयपुर राजस्थान मो. 9983919191*

*सालासर पैदल यात्रियों के लिए 21वां विशाल भण्डारा आज, भादरा में सेवा की मिसाल*

*भादरा।* पिछले 20 वर्षों की भांति इस वर्ष भी सालासर पैदल यात्रियों के लिए श्री अमरनाथ लंगर सेवा समिति (रजि.) श्रीगंगानगर, शाखा भादरा, जिला हनुमानगढ़ की ओर से 21वां विशाल भण्डारा आयोजित किया जा रहा है।

भण्डारे का उद्घाटन *आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को सांय 7.15 बजे साहवा रोड़ (भादरा से 4 कि.मी.)* पर होगा।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि श्री सुशील जी गुप्ता*, चेयरमैन महाराजा अग्रसेन ग्रुप ऑफ एज्युकेशन भादरा, *समारोह अध्यक्ष श्री मांगीलाल गोयल*, चेयरमैन नगरपालिका भादरा रहेंगे।

*विशिष्ट अतिथि* के रूप में श्री श्यामानन्द जी महाराज रामतलाई आश्रम भादरा, श्री नन्दलाल सैनी वाईस चेयरमैन नगरपालिका भादरा, श्री बलवन्त सैनी चेयरमैन वीडीएस ग्रुप भादरा व पूर्व चेयरमैन नगरपालिका भादरा उपस्थित रहेंगे।

इस भण्डारे में सालासर पैदल यात्रियों हेतु चाय, नाश्ता, शुद्ध शाकाहारी भोजन, नहाने हेतु गर्म पानी, विश्राम हेतु विशाल पण्डाल में गद्दे, कम्बल व रजाइयां, दवाईयां व एक्यूप्रेशर से चिकित्सा आदि सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं व भक्तों से भण्डारे में पधारकर सेवा का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

*संवाददाता राजेश चौधरी, जयपुर राजस्थान मो. 9983919191*
📲Get App