🔥 TRENDING Madhya Pradesh families await news on... 8-Year-Old Reports Father's Murder of... Sikar Police Arrest 12 in Rs 6 Crore P... AIMIM challenges denial of kite electi... Two Killed in Collision Between Car an... Maharashtra CM Fadnavis urges universi...
29 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बिहटा पुलिस ने ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Aug 2026, 09:18 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया

बिहटा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहटा पुलिस की कार्रवाई: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने पर अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन करने वाले 1 अभियुक्त गिरफ्तार।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जाती है।

इसी क्रम में दिनांक 26.8.26 को सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो आने के दौरान एक वायरल फोटो संज्ञान में आया, जिसमें 1 व्यक्ति देशी पिस्टल के साथ प्रदर्शन कर रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 दानापुर पटना के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बिहटा के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया।

आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फोटो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेदलपुरा निवासी के रूप में की गई।

पहचान स्थापित होने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम द्वारा छापेमारी कर 1अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर 1 देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त किया गया।

इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App