🔥 TRENDING BJP Punjab chief Kaur Singh Dhalon sla... Ludhiana street scuffle erupts after m... BJP to Distribute 200,000 Posters Acro... दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन 8 अ... सदरी ग्राम पंचायत | लोहावट विधानसभा ભરૂચ LCB દ્વારા અંક્લેશ્વર રૂરલ પોક્સો...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भरथुआ चौराहे पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताए मिलावट से बचाव के आसान तरीके

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 08 Oct 2026, 10:34 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरथुआ चौराहे पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावट को पहचानने और उससे बचाव के सरल उपाय बताए।

सलेमपुर। विकास क्षेत्र के भरथुआ चौराहे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोगों और बच्चों को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के प्रति जागरूक किया। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों की शुद्धता की प्राथमिक जांच के घरेलू तरीकों की जानकारी देते हुए लोगों से खरीदारी के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी ने चायपत्ती की जांच का तरीका समझाते हुए बताया कि घर में उपलब्ध सामान्य साधनों से चायपत्ती में मिलावट की प्राथमिक जांच की जा सकती है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांचने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को खाद्य पदार्थ खरीदते समय पैकेट की सील, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और अन्य आवश्यक विवरण अवश्य देखने की सलाह दी।
अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी-सी सतर्कता लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचा सकती है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सजग रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री से बचने की अपील की।
इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी, श्रीराम यादव, लैब टेक्नीशियन करन सहित सागर कुमार, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।
📲Get App