स्थानीय
भरत तिवारी कि माँ अपने बेटे कि न्याय कि मांग को लेकर पूरे परिवार के साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठी पेट्रोल और माचिस लेकर धरने पर बैठी मां
आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
भरत तिवारी एनकाउंटर: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर परिवारः पेट्रोल-माचिस लेकर धरने पर बैठीं मां, सरकार पर धोखा देने का आरोप; मिलने पहुंचे पप्पू यादव. शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में भरत तिवारी के मामले में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए. सांसद ने कहा कि इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. सीबीआई जांच की मांग करेंगेभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब तक की कार्रवाई से परिवार खुश नहीं है. भरत तिवारी की मां आशा देवी आज (शुक्रवार) से अनशन पर बैठ गई हैं. साथ में पेट्रोल लेकर बैठी हैं. परिजनों से मिलने के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे. उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. पप्पू यादव ने कहा कि मां आज आमरण अनशन पर बैठी हैं और उनके पास पेट्रोल तक रखा हुआ है. उनकी स्थिति देखकर समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह सब क्या हो रहा है. इस परिवार के साथ धोखा और गद्दारी हुई है.
सांसद ने कहा कि भरत तिवारी की मौत के बाद वह घटना की जानकारी मिलने पर यहां पहुंचे थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि परिवार की सुध लेने वाला भी कोई नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी वादे पूरे नहीं हुए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से नौकरी, गिरफ्तारी और मुआवजे का आश्वासन दिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है.