🔥 TRENDING इंजीनियर मोहम्मद असलम अलिग साहब का बेब... બરોડા ડેરીએ દિવાળી અને નવા વર્ષમાં વડો... ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਨੇੜੇ ਸਰਕਾਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਬੱਸਾ... ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲਾਂਚ ਕੀਤਾ 'ਕਰੋੜਪਤੀ ਪੋਟਲ': ਸਹੀ... Mondelez trains women for factory role... IMD predicts Bay of Bengal system to b...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर‑१९ एशिया कप में नौवीं जीत हासिल की, आर्यवीर सहवाग बने मैन ऑफ द सीरीज

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Nov 2026, 10:38 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ओमान में आयोजित अंडर‑१९ एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अपना नौवाँ खिताब सुरक्षित किया।

पाकिस्तान को हराकर भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप, आर्यवीर सहवाग बने मैन ऑफ द सीरीज

ओमान। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया।

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर जीत दर्ज की।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग का बल्ला जमकर चला। उन्होंने पूरी सीरीज में 361 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मोहित उल्वे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की इस शानदार उपलब्धि से देशभर में खुशी और उत्साह का माहौल है। युवा खिलाड़ियों के जज्बे, मेहनत और शानदार खेल ने करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

पुरस्कार विजेता:

- 🏆 मैन ऑफ द मैच – मोहित उल्वे
- 🏅 मैन ऑफ द सीरीज – आर्यवीर सहवाग (361 रन)

भारतीय विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

शैलेष गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर
Need24 News Etah UP

#U19AsiaCup #TeamIndia #INDvsPAK #AryaveerSehwag #MohitUlve #Champions
📲Get App