🔥 TRENDING हाई स्कूल से उभरते सरपंच उम्मीदवार राम... Official Telugu Teaser for 'Death Rail... Vijay Deverakonda hails Ranbir Kapoor... Rakul Preet Singh’s Versatile Journey... Congress fields candidates in 50 wards... Arsenal Target to Extend Winning Run i...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भरौसा मध्य विद्यालय में छठ महापर्व पर बच्चों ने प्रदर्शित की बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 06 Nov 2026, 05:36 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौसा में छठ महापर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सूर्योपासना और छठी मईया की आराधना का भव्य प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

नवादा के ओरैना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौसा में छठ महापर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भव्य झांकी एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य सुजीत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सूर्योपासना, छठी मईया की आराधना और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा का जीवंत चित्रण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। बच्चों की प्रस्तुति की लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से जोड़ना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
📲Get App