🔥 TRENDING Delhi: Five Youths Robbed of Mobile Ph... Bihar CM Plans Permanent Bridge to Con... 10-Crore Jewellery Heist in Katni: Thi... Writer Swarangi Sane Reflects on Indor... दीपावली के दिन खानेकलां थाना क्षेत्र क... Madhya Pradesh releases draft electora...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बहराइच पुलिस ने विद्युत तार चोरी गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 12 Nov 2026, 05:43 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हरदी थाना में विद्युत तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 बंडल एल्युमिनियम केबल, कॉपर वायर और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

बहराइच के हरदी थाना में 11 नवंबर 2026 को वादी मुकदमा द्वारा सूचना मिली कि सोलर प्लांट से एल्युमिनियम और कॉपर के करीब दो कुंतल तार चोरी हो गए हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 401/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 12 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने भगवानपुर‑सिकंदरपुर मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनीफ पुत्र जमालुद्दीन, निवासी डंडौरी, थाना पड़ुआ, और ओमप्रकाश पुत्र शिवराज सिंह, निवासी मेहवा, थाना कोतवाली, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 बंडल एल्युमिनियम केबल, कॉपर वायर और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह के नेतृत्व में की गई।
📲Get App