स्थानीय
बहराइच में तिरंगा यात्रा, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बहराइच में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नागरिकों से देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिले में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से घंटाघर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।
यात्रा में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नगर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। स्कूली छात्र-छात्राओं और मदरसों के विद्यार्थियों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।
यात्रा के समापन के बाद प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नगर की कबाबची गली में स्थापित सेना के वीर जवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा के लिए शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पूरे आयोजन में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला।