🔥 TRENDING ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਗੇ... Himachal Pradesh to Launch Helicopter... Chhapra’s Unique Wooden Goddess Statue... Bihar Officials Under Watch: Monitorin... Ashoknagar: 29-Year-Old Rukhsar Kausha... Devendra Budhia Calls on Salman Khan t...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बहराइच में जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।

✍️ Reporter: ashif 🗓 19 Oct 2026, 09:26 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जनपद बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के सरजू पुरवा में जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। प्रार्थी देवी प्रसाद ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि थाना रामगांव में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।प्रार्थी के गवाह लक्ष्मी नारायण के अनुसार, कुछ समय पहले देवी प्रसाद के पिता ने विपक्षियों को चारा रखने के लिए कुछ जमीन दी थी, जबकि बाकी जमीन खाली पड़ी थी। गवाह का आरोप है कि अब उसी शेष जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।देवी प्रसाद का कहना है कि विपक्षियों ने 21 हजार रुपये देने की बात कही थी, लेकिन इस लेनदेन की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। बाद में गांव के संभ्रांत लोगों के कहने पर उन्होंने 21 हजार रुपये विपक्षियों को वापस कर दिए। प्रार्थी के अनुसार, रुपये वापस करने के बावजूद जमीन को लेकर विवाद जारी है।प्रार्थी ने यह भी दावा किया है कि हल्का लेखपाल ने जमीन पर कब्जा करने से रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित अधिकारी जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल, विपक्षियों का पक्ष और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
उपयुक्त आरोपों की नीड 24 स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता
📲Get App