🔥 TRENDING हाथमा में बाइक दुर्घटना: सवार को सिर म... जोगबनी के मुख्य पार्षद ने राजेश साह जी... Documentary 'Scroll' Chosen for Screen... Kotak Neo Releases Live Gold Rates for... Nagaland partners with IFL to boost to... गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहराइच के वन कर्मियों को लखनऊ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा सम्मानित किया गया

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 23 Nov 2026, 07:40 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के वन कर्मियों को लखनऊ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा वन्यजीव निगरानी और विशेष कौशल के तहत सम्मानित किया गया।

बहराइच के वन कर्मियों को सोमवार को नई दिल्ली के इन्दिरा पर्यावरण भवन में आयोजित समारोह में लखनऊ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।

DFO सुंदरेशा ने बताया कि वन्यजीव निगरानी तथा विशेष कौशल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य से बहराइच वन प्रभाग के मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन समूह हेतु वन दरोगा प्रताप सिंह राना, बृजेश वर्मा और माली मो. जुबेर खॉ को चयनित किया गया था।

समारोह में बहराइच वन प्रभाग से नामित वन कर्मियों ने भाग लिया और उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मानद सम्मान से नवाज़ा गया।

मंत्री पर्यावरण एवं वन जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार श्री भूपेन्द्र यादव ने तेंदुआ एवं भेड़िया वन्यजीव द्वंद पर प्रभावी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु नामित वन कर्मियों को सम्मानित किया।
📲Get App