🔥 TRENDING Baba Mahakal’s Grand Abhishek and Bhas... Jaipur Airport Upgrades Lighting Syste... मनमाड रोडवरील नक्षत्र लॉन्सजवळ भीषण अप... नरवर में ट्रैक्टर चालकों और व्यापारियो... पचड़ा में जल रहा है करोड़ों का कोयला,... मनोहर सिंह भाटी ने बताया
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भरगामा प्रखंड में श्वेता देवी के नेतृत्व में सहयोग शिविर से 124 आवेदन मौके पर ही निपटाए

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 18 Nov 2026, 07:38 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रामपुर आदि पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में आज श्वेता देवी के अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ, जहाँ 125 आवेदन में से 124 का मौके पर ही निपटारा हुआ।

भरगामा प्रखंड के रामपुर आदि पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आज मुखिया श्वेता देवी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ अररिया के प्रभारी सचिव मो. सोहैल एवं जिलाधिकारी विनोद दूहन ने दीप प्रज्वलित कर किया। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर आवेदनों के निष्पादन की जानकारी ली।

शिविर में कुल 125 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 124 का मौके पर ही निपटारा किया गया। मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने से लोगों में संतोष देखा गया।

इस अवसर पर एडीएम नवनील कुमार, डीपीआरओ मनीष कुमार, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, बीडीओ केशव कुमार राय, सीओ पूजा कुमारी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
📲Get App